hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश
Trending

अंडमान सागर में हादसा; 250 रोहिंग्या-बांग्लादेशी लापता, मलेशिया जा रहे थे

हादसा पिछले हफ्ते खराब मौसम और ओवरलोडिंग के कारण हुआ

अंडमान सागर में एक नाव डूबने से करीब 250 रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक लापता हो गए हैं। UN रिफ्यूजी और माइग्रेशन एजेंसी के मुताबिक, यह हादसा पिछले हफ्ते खराब मौसम और ओवरलोडिंग के कारण हुआ।

यह ट्रॉलर बांग्लादेश से मलेशिया जा रहा था। बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने 9 अप्रैल को अपने एक जहाज के जरिए 9 लोगों को बचाया, लेकिन बाकी लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

रोहिंग्या समुदाय 2017 में म्यांमार में हुई हिंसा के बाद बड़ी संख्या में बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हुआ था। म्यांमार की सरकार उन्हें नागरिकता नहीं देती। वहीं, बांग्लादेश के शरणार्थी कैंपों में खराब हालात के चलते कई लोग मलेशिया जैसे देशों में बेहतर जिंदगी की तलाश में खतरनाक समुद्री सफर करते हैं।

रेस्क्यू किए गए रफीकुल इस्लाम ने बताया कि वह करीब 36 घंटे तक समुद्र में तैरता रहा और नाव से गिरे तेल से झुलस गया। उसका कहना है कि मलेशिया में नौकरी की उम्मीद में उसने यह सफर शुरू किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Back to top button