hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

छत्तीसगढ़बिलासपुर
Trending

बिलासपुर में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही से धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ी…

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपनिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस घटना में एक आरक्षक की वर्दी फाड़ दी गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। पुलिस ने मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

मारपीट की शिकायत पर गांव पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार बिल्हा पुलिस को होली के दिन सूचना मिली कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और जलेश्वर साहू को अपने साथ थाने ले आई। वह मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया कर रहा था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eighteen =

Check Also
Close