hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियर

चीनौर में दो किन्नरों पर लाठी-डंडों से हमला, दो गंभीर..मारपीट के बाद तेजाब पिलाने का आरोप

चीनौर तहसील क्षेत्र के ग्राम घरसोंदी में किन्नर समुदाय के लोगों पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। बदमाशों ने न केवल मारपीट की, बल्कि तेजाब पिलाने का भी आरोप है। घटना में राधा और पारो किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल के हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का आइसीयू में उपचार जारी है।

रोशनी किन्नर के अनुसार, 23 अप्रैल को वे अपने साथियों के साथ भितरवार अनुभाग के बेरखेड़ा गांव से बधाई कार्यक्रम के बाद आटो से ग्वालियर लौट रहे थे। इसी दौरान घरसोंदी मोड़ के पास पहले से मौजूद अर्टिगा और बोलेरो में सवार 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों में रिंकू किन्नर, पप्पू उर्फ पलक और काजल उर्फ पंकज (भितरवार) सहित अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने पहले मोबाइल फोन छीने और फिर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से हमला किया गया। एक आरोपी ने डंडे से हाथ पर वार किया।

थाने से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

थाने से अस्पताल पहुंचाए गए घायल घटना के बाद घायलों को गुरु थाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक कार्रवाई के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 12 =

Back to top button