hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

करंट लगने के बाद जारी था इलाज, इसी बीच कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला की मौत होने की भ्रामक खबर तेजी से हो गई वायरल

खबर से भड़के परिजनों में गुस्सा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भितरवार (डबरा) | भितरवार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के खबरें प्रसारित करने की प्रवृत्ति एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार को हरसी निवासी करीब 30 वर्षीय ममता गौड पत्नी नरेंद्र गौड को कूलर से करंट लगने के बाद उपचार के लिए भितरवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों पर महिला की मौत होने की भ्रामक खबर तेजी से वायरल कर दी गई।हकीकत यह रही कि महिला जीवित है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है तथा उसकी हालत में सुधार आने के बाद जैसे ही उसे अपने मृत होने की भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर फैली होने की जानकारी लगी तो उसने उसे खबर को भ्रामक बताते हुए अपने जीवित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहु प्रसारित किया है। महिला को मृत घोषित किए जाने की झूठी खबर वायरल होने से उसके परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया।

परिजनों का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इस प्रकार की खबर प्रसारित करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान हुआ और दूर-दराज के रिश्तेदारों एवं परिचितों के लगातार फोन आने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी सोशल मीडिया पर बिना तथ्य जांचे खबरें प्रसारित करने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eight =

Back to top button