hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

चंबल किनारे गांवों में पुलिस और राजस्व टीमों की रेत माफिया पर संयुक्त कार्रवाई 

56 वाहन जब्त, 35 प्रकरण दर्ज और 26 करोड़ रुपये की अवैध रेत नष्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, मुरैना। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंबल नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर स्वत: संज्ञान लेने और रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बाद मुरैना जिले में कार्रवाई तेज हो गई है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसते हुए अब तक 250 लोगों पर एक-एक लाख रुपये का बाउंडओवर किया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा चंबल नदी किनारे बसे गांवों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, वन विभाग और राजस्व अमला ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहा है जो अवैध रेत उत्खनन या परिवहन से जुड़े हुए हैं। चिन्हित व्यक्तियों के खिलाफ थानेवार बाउंडओवर की कार्रवाई की जा रही है

इस बार कार्रवाई की विशेष बात यह है कि तहसीलदार स्वयं गांवों में पहुंचकर मौके पर ही बयान दर्ज कर एक लाख रुपये के बाउंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे अवैध कारोबार में शामिल लोगों की निगरानी और जवाबदेही दोनों बढ़ेगी। मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने चंबल नदी किनारे बसे गांवों के कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया है। अब पुलिस और वन विभाग के साथ कोटवार भी बाउंडओवर किए गए लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − two =

Back to top button