देवास में मकान की बालकनी टूटने से हादसा, 2 की मौत 3 लोग हुई घायल
एक घंटे तक हुई झमाझम वर्षा से सड़कें और कई कालोनियों में पानी भरा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | देवास में मकान की बालकनी टूटने से हादसा हो गया है। यह हादसा मान और सूरज पूजा के कार्यक्रम के दौरान हुआ। इसमें 2 की मौत हुई 3 लोग घायल हो गए। तेज हवा आँधी के चलते और बारिश के चलते मकान का छज्जा गिरने से हुआ हादसा। देवास के पास खटाम्बा की घटना है। मृतक का नाम भागवन्ता बाई और लक्ष्मी बाई है। मालवा-निमाड़ में मानसून का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिला। देवास में करीब एक घंटे तक हुई झमाझम वर्षा से शहर की सड़कें और कई कालोनियों में पानी भर गया।
प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। इधर, खटाम्बा गांव में जाट परिवार में मान और सूरज पूजा के चलते मेहमान भोजन कर रहे थे। आंधी-वर्षा के दौरान छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। कुछ जिलों में रिमझिम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में मानसून सक्रिय बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।




