hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मनोरंजन

दिग्गज फ़िल्म मेकर के श्रृद्धांजलि सभा में शामिल हुई फ़िल्मी हस्तिया

मुंबई । दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में निधन हो गया था! कुकू कोहली का असली नाम संदेश कोहली था और वह कई दशकों से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे। उन्होंने बतौर निर्देशक कई यादगार फिल्में दीं,

लेकिन उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में ‘फूल और कांटे’ का नाम सबसे ऊपर आता है। 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म से अजय देवगन ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था

फिल्म जबरदस्त सफल रही और अजय देवगन के करियर की शानदार शुरुआत मानी जाती है। इसके बाद कुकू कोहली ने ‘कोहराम’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ थी!

जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। कुकू कोहली के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी जानी-मानी अभिनेत्री अरुणा ईरानी हैं। अपनी पहली पत्नी रीटा कोहली से उनके दो पुत्रीया पूजा और करिश्मा है! उनके निधन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया है, जिसने कई यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया और एक बड़े सितारे को बॉलीवुड में पहला मौका दिया।

कुकू कोहली भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका फिल्मी सफर और उनके द्वारा बनाई गई फिल्में हमेशा उन्हें याद दिलाती रहेंगी। कुकू कोहली को विनम्र श्रद्धांजलि।उनके श्रृद्धांजलि सभा में अनुपम खेर, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, जैकी श्राफ, रमेश गोयल, अतुल राजकुले, रमाकांत मुंडे, अशोक पंडित के साथ साथ अनेक फ़िल्मी हस्तिया शामिल हुई! सभी ने दिवंगत परिवार को सांत्वना दी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + ten =

Check Also
Close