hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

दिल दहला देने वाली घटना! पिता को खाना देने जा रही बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या से भड़के ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला

रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के आदिवासी बहुल ग्राम कमरोरा (साढ़े बारह गांव क्षेत्र) में युवती की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। एक ही दिन में दो हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

पुलिस के अनुसार, ग्राम कमरोरा निवासी कुमीर सिंह की 20 वर्षीय बेटी शिवानी दोपहर में पिता को खाना देने खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही 25 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र बल्लू ने उसे रोक लिया। कुछ महिलाओं ने यह देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शिवानी का शव मिला।

परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की गई है। उसके शव पर कपड़े नहीं थे। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी प्रकाश सिंह को जंगल में घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला।

सुल्तानपुर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर विवेचना शुरू की। युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए औबेदुल्लागंज भेजा है, ताकि मौत के कारण व दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 20 =

Check Also
Close