hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

भोपालमध्यप्रदेश

एक-दूसरे से सटाकर खड़ी बसों में तेजी से फैली आग

रवाना होने से पहले वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भड़की आग

भोपाल। गोविंदपुरा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस परिसर में रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक आग लग गई। इस आग ने आठ बसों को चपेट में ले लिया, जिसमें से चार बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले एक बस में लगी थी। परिसर में बसें एक-दूसरे से सटाकर खड़ी की गई थीं, जिससे आग आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैल गई। इनमें नागपुर, अहमदाबाद और सूरत रूट पर चलने वाली बसें भी शामिल थीं। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

हालांकि, चौंकाने वाली यह है कि घटनास्थल से महज 100 मीटर दूरी पर नगर निगम का फायर स्टेशन है, जो घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर है। इसके बावजूद दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में करीब 15 मिनट लग गए।बस मालिक दीपक वर्मा के मुताबिक, सूचना देने के करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, नगर निगम के फायर ऑफिसर के मुताबिक, आइएसबीटी फायर स्टेशन की गाड़ी घटना के समय मेले में तैनात थी। सूचना मिलते ही उसे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल गाड़ी 10 मिनिट में घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

आग लगने के बाद वर्मा ट्रेवल्स के मालिक दीपक वर्मा और उनके कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम तीन नशेड़ियों से विवाद हुआ था। आशंका जताई गई कि इन्हीं लोगों ने बस में आग लगाई होगी। कर्मचारियों ने पुलिस को संदिग्धों के फोटो भी दिए।हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपना बयान बदलते हुए कहा कि आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। इसके बाद तीसरी बार उन्होंने आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई। उनके अनुसार, बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगी, जो तेजी से फैल गई।

आग की चपेट में आई बसें बालाघाट, सिवनी, इंदौर, पुणे, नागपुर, अहमदाबाद और सूरत रूट पर चलती हैं। इन बसों को रात में अपने गंतव्य के लिए रवाना होना था, लेकिन घटना के समय किसी भी बस में यात्री, ड्राइवर या अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे किसी यात्री के आग की चपेट में आने की आशंका टल गई। हालांकि, घटना के बाद यात्रियों की सभी ट्रिप रद कर दी गईं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

Check Also
Close