hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर का उर्मिला सैनी हत्याकांड: रेलवे ट्रैक के पास खेत में मिला सिर

7 दिन पहले मिला था बिना सिर का धड़, खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, विदिशा। इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपित पति अखिलेश सैनी का कथित धड़ गंज बासौदा के रेलवे ट्रैक पर मिला था। अब पुलिस को 7 दिन बाद एक मानव सिर (कंकाल) मिला है। पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि करेगी कि क्या यह सिर और धड़ आरोपित अखिलेश सैनी के ही हैं। मालूम हो कि 11 जुलाई को इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या हुई थी। 19 जुलाई को गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक बिना सिर का धड़ मिला।

24 जुलाई को महागौर गांव के एक खेत से मांस विहीन खोपड़ी मिली। सिर केवल हड्डियों का ढांचा नजर आ रहा था। इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक बीएल मालवीय के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि महागौर गांव के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में मानव सिर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को अपने कब्जे में लिया। सिर पूरी तरह से गल चुका था और उस पर केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। मांस न होने के कारण चेहरा पहचानना असंभव था, जिसके बाद पुलिस ने धड़ और सिर दोनों के डीएनए परीक्षण का फैसला लिया है। अब खेत से सिर मिलने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि डीएनए रिपोर्ट आते ही इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा कि क्या आरोपित अखिलेश ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − seven =

Back to top button