hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

केस रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांग रहे आरोपी को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 13 जुलाई को रंगे हाथों पकड़ा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के केवलारी तहसील के अंतर्गत उगली उपतहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक (मूल पद कोटवार) कमलेश गनवीर को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 13 जुलाई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार सुरेखाखुर्द (तहसील केवलारी) गांव की रहने वाली आवेदिका रीना ठाकरे का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते उगली थाने में आवेदिका और उसके परिजनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(बी) और 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगासा उपतहसील कार्यालय उगली में पेश किया गया था।

इसी केस को खत्म करने के एवज में ग्राम पौड़ी का कोटवार कमलेश गनवीर, जो कि उप तहसील कार्यालय में लिपिक का काम संभालता है, ने आवेदिका से 3000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आवेदिका ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में दर्ज कराई थी। एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि शिकायत के सत्यापन में आरोपित कोटवार द्वारा रिश्वत की मांग करना पाया गया लोकायुक्त संगठन लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहा है। आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी अपना काम करने रिश्वत की मांग करता है, तो वे बेझिझक पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Back to top button