hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

छत्तीसगढ़रायपुर

निगम ने लोगों को अवैध निर्माण तत्काल रोकने के दिए निर्देश

कुछ स्थानों पर नोटिस के बावजूद काम जारी रहने की शिकायत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर | निगम जोन-छह के रावतपुरा फेस-दो में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 113 बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं। निगम ने संबंधित लोगों को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इसके बावजूद कुछ स्थानों पर निर्माण गतिविधियां जारी रहने की शिकायत सामने आई है। इससे निगम की कार्रवाई और मौके पर निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रावतपुरा फेस-दो में निर्माण को लेकर स्थानीय रहवासियों और जनप्रतिनिधि की ओर से नगर निगम में शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद जोन-छह की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर मामले की जांच की। जांच के बाद करीब 113 लोगों को नोटिस जारी किए गए। निगम ने स्पष्ट रूप से संबंधित लोगों को निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नोटिस जारी होने के बाद भी कुछ स्थानों पर निर्माण पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि केवल नोटिस जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। निर्माण स्थल पर नियमित फील्ड मानिटरिंग की जरूरत है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

निर्माण से जुड़े लोगों में एक कांग्रेस नेता के भाई का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष स्पष्ट होना बाकी है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। उनके अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब स्थानीय लोगों की नजर निगम की अगली कार्रवाई पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 2 =

Check Also
Close