hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

भोपालमध्यप्रदेश
Trending

निजी जमीन पर सालों से जमे आरा मशीन संचालकों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, 10 पर जड़ा ताला

भारत टॉकीज से बोगदा पुल तक सड़क किनारे और निजी जमीन पर सालों से जमे आरा मशीन संचालकों पर आखिरकार जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा तो विरोध के कारण तत्काल बेदखली नहीं हो सकी।

निगम अमले ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर टिम्बर मार्केट क्षेत्र की 10 आरा मशीनों पर तालाबंदी कर दी। दस संचालकों को पहले ही बेदखली नोटिस जारी किए गए थे। संचालकों की मांग पर प्रशासन ने पांच दिन की मोहलत दी है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद जगह खाली कराई जाएगी।

नोटिस के बाद भी शिफ्टिंग नहीं

तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया के अनुसार, नासिर उद्दीन की जमीन पर कब्जे को लेकर तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। दस कब्जेदारों से मालिकाना हक के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद बेदखली आदेश जारी किए गए।

इससे पहले 0.0495 हेक्टेयर जमीन के मामले में 16 अक्टूबर को भी बेदखली आदेश जारी हुआ था। इसमें रिजवान खान (फाइन टिम्बर) सहित संबंधित पक्षों को तीन दिन में जमीन खाली कर कब्जा आवेदकों को सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

Check Also
Close