hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुरमध्यप्रदेश

नरसिंहपुर में NH-44 पर पिकअप वाहन पलटा

टायर फटने से हुआ हादसा, 19 मजदूर घायल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, जबलपुर। नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरमान क्षेत्र से मूंग की फसल की कटाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन ढिगसरा तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 19 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

पिकअप वाहन बरमान क्षेत्र से महिला मजदूरों को लेकर ग्राम बिंदली की ओर जा रहा था, जहां उन्हें मूंग की फसल की कटाई करनी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन जैसे ही एनएच-44 स्थित ढिगसरा तिराहे के मोड़ पर पहुंचा, अचानक उसका टायर फट गया। तेज रफ्तार में टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Back to top button