hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

भोपालमध्यप्रदेश

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत 7 राज्यों में मध्य प्रदेश का परफॉर्मेंस रहा सबसे शानदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के दम पर 2028 के विधानसभा चुनाव में जीतेंगे रिकॉर्ड सीटें

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ में मध्य प्रदेश ने देश भर में बाजी मारी है। पश्चिम मध्य क्षेत्र के सात राज्यों में मध्य प्रदेश के मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग को शीर्ष नेतृत्व द्वारा सबसे सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। मंगलवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में जहां इस उपलब्धि की सराहना की गई, वहीं आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों और कुछ जिलों की कमियों को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं ने कड़े तेवर दिखाए। बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित सभी संभाग व जिला प्रभारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगठन की मजबूती और सरकार के नीतिगत फैसलों पर खुलकर बात की। आज युवा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बनकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, जो भाजपा की दूरदर्शी नीति का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि मध्य प्रदेश भी समान नागरिक संहिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मप्र जल्द ही इसे लागू करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, जिससे तुष्टीकरण की राजनीति का अंत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twenty =

Check Also
Close