hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

भोपाल
Trending

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल, नकदी और पर्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3.91 लाख के 8 मोबाइल बरामद

  1. ट्रेन में सफर के दौरान या स्टेशन पर सोते समय जरा सी लापरवाही यात्रियों को भारी पड़ सकती है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल, नकदी और पर्स चोरी करने वाले दो आरोपितों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने स्टेशन पर चोरी की चार वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा, उनसे पहले की चोरी के मामलों से जुड़े मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

दोनों के कब्जे से कुल आठ मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 3.91 लाख रुपये है और 3000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय, प्लेटफार्म पर सोते हुए और ओवरब्रिज पर बैठने के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

जेब से नकदी, पर्स और मोबाइल किए चोरी
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की जेब से 8,000 रुपये चुराए। ओवरब्रिज पर सो रहे यात्रियों के आईफोन, रियलमी और अन्य मोबाइल चोरी किए। एक महिला का पर्स भी चुराया, जिसमें दो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और 5,000 रुपये नकद रखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

Check Also
Close