hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर के रानीगांव चौक के पास खूनी रफ्तार का कहर

एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित रानीगांव चौक के समीप सोमवार की शाम एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। बाइक से गिरते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन के विशाल पहियों की जद में उनका सिर आ गया। हादसे में बुजुर्ग कर्मचारी का सिर बुरी तरह कुचल गया और घटनास्थल पर ही उनकी मर्मस्पर्शी मौत हो गई। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई, जिनकी सूचना पर रतनपुर पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम के मूल निवासी रामसनेही दिनकर (65 वर्ष) शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वर्तमान में वे बिलासपुर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित अपने निजी मकान में सपरिवार निवास करते थे। पैतृक गांव लखराम में खेती-किसानी और पारिवारिक सामाजिक कार्यक्रमों के कारण उनका लगातार आना-जाना लगा रहता था। सोमवार को भी वे अपने किसी निजी और खेती से जुड़े कार्य के सिलसिले में लखराम गांव आए हुए थे। शाम करीब 5:00 बजे जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर कोनी लौट रहे थे, तभी काल बनकर आई दुर्घटना ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 8 =

Check Also
Close