hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में सोमवार रात को हुआ पानी पीने की छोटी सी बात पर हंगामा 

रात का वक्त और अचानक शुरू हो गई तू-तू मैं-मैं!

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी शहर का सबसे व्यस्त चौराहा, रात का वक्त और अचानक शुरू हो गई तू-तू मैं-मैं! एक महिला और एक पुरुष, भीड़ के बीचों-बीच, एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए हाथापाई पर उतर आए। वजह जानकर तो आप चौंक ही जाएंगे, सिर्फ एक गिलास पानी। जी हां, एक दुकान पर पानी पीने की छोटी सी बात ने देखते ही देखते ऐसा तूल पकड़ा कि माधव चौक जंग का मैदान बन गया। आरोपों की बौछार, तेज आवाजें, और चारों तरफ तमाशबीनों की भीड़।

कुछ ही मिनटों में ट्रैफिक रुक गया, राहगीर ठहर गए, और माधव चौक पर अफरा-तफरी मच गई। मामला शांत कराने उतरे लोग भी बेबस दिखे। जब बात हाथ से निकलती दिखी, तो किसी ने 100 नंबर घुमा दिया। फिर एंट्री हुई पुलिस की। सायरन बजाते हुए पुलिस पहुंची और दोनों को अलग किया।लगा अब एफआईआर होगी, थाने के चक्कर लगेंगे, लेकिन यहां आया सबसे बड़ा ट्विस्ट। पुलिस ने कहा, दोनों की बात सुनने के बाद लिखित शिकायत करने को कह तो, झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों ने एक सुर में मना कर दिया। न शिकायत, न केस, न कोई कार्रवाई। नतीजा? पुलिस ने दोनों को समझाइश की डोज दी और बोला, जाओ भाई, घर जाओ। और इस तरह पानी पर शुरू हुआ ये हाई-वोल्टेज ड्रामा, वहीं चौक पर ही खत्म हो गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 15 =

Back to top button