hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

सोने की कीमत में गिरावट: 5 दिन में करीब 2500 रुपये टूटा सोना, क्या गोल्ड पर लगातार बना रहेगा दबाव? जानें एक्सपर्ट की राय

सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1040 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 950 रुपये गिरकर 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 780 रुपये गिरकर 1,15,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव दिल्ली में बिना किसी बदलाव के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

5 दिन में 2350 रुपये टूटा सोना
सोने के घरेलू हाजिर भाव में पिछले 5 दिन में 2350 रुपये की गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 4 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह सोना अब गिरकर 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस तरह पिछले 5 दिन में सोने के रेट में 2350 रुपये की गिरावट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + four =

Back to top button