ट्रंप का एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान;रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे ₹5 लाख

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। ट्रंप ने वादा किया है कि अगर आगामी मिडटर्म चुनावों में उनकी पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल करती है, तो अमेरिका के हर बालिग नागरिक को 5,000 डॉलर यानी करीब 4.76 लाख रुपए दिए जाएंगे। ट्रंप ने इस कैश स्कीम को ‘ट्रंप डिविडेंड’ का नाम दिया है और इसे देश की आर्थिक मजबूती का नतीजा बताया है।
क्या है ‘ट्रंप डिविडेंड’ और ट्रंप की शर्त?
डलास में आयोजित रिपब्लिकन कन्वेंशन के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह पैसा नागरिकों को अमेरिका की आर्थिक सफलता के उपहार के रूप में मिलेगा। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है कि चुनाव जीतने के बाद मिलने वाली इस रकम को नागरिकों को केवल अमेरिका के भीतर ही खर्च करना होगा। फिलहाल ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस विशाल योजना का बजट कहां से आएगा और रकम का वितरण किस प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
कितना बड़ा है यह चुनावी वादा?
अमेरिका में लगभग 26.98 करोड़ वयस्क आबादी है। यदि हर नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाते हैं, तो सरकार को कुल 1.35 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹128.25 लाख करोड़ खर्च करने होंगे। यह संभावित खर्च दुनिया के 162 से अधिक देशों की कुल अर्थव्यवस्था से भी बड़ा है और पाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था से करीब 3.3 गुना अधिक है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के केवल 19 देश ही ऐसे हैं जिनकी कुल जीडीपी इस बांटी जाने वाली राशि से ज्यादा है।


