hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश
Trending

ओवरटेक के दौरान दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, आठ घायल; एक महिला गंभीर

खंडवा-बड़ौदा मार्ग क्रमांक 26 पर रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे निसरपुर और पिपलिया के बीच दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक वाहन पलट गया।

ओवरटेक करने के प्रयास में हुई भिड़ंत
जानकारी के अनुसार बड़वानी की ओर से आ रही मारुति ईको वाहन और निसरपुर की ओर से जा रही मारुति सेलेरियो कार के बीच यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि ईको वाहन चालक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही सेलेरियो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ईको वाहन पलट गया।

एक साथ आठ घायल पहुंचे तो मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद घायलों को तत्काल निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक साथ आठ घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राहुल गवली तथा नर्सिंग ऑफिसर रंजना बर्मन, मिंटी मसराम, अश्विनी और हर्षित कुमावत ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद सभी घायलों को दो 108 एंबुलेंस की मदद से बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल
दुर्घटना में चेका पति भवा निवासी फूलमाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा इकरा पिता भदा निवासी फूलमाल, चन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह निवासी मेहलगांव, अशोक पिता सुरेश निवासी ककराना, भदा पिता नरसिंह निवासी फूलमाल, दूरवान पिता नरसिंह निवासी फूलमाल, रोहित पिता संतोष निवासी निसरपुर और अजय पिता राहुल निवासी निसरपुर घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − one =

Back to top button