hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाई, मने किसान, दो दिन से भोपाल में चल रहा धरना समाप्त

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर रात धरना समाप्त कर दिया। मंत्रालय में मंत्री समूह के साथ हुई बैठक में हर पात्र किसान से 60 प्रतिशत उपज खरीदने और ई-टोकन व्यवस्था को स्थगित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक के बाद कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने सरकार द्वारा लिए गए निर्णय साझा किए। वहीं किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों से चर्चा की। सभी को 25 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने, स्लाट बुकिंग और खरीदी की अंतिम तिथि में वृद्धि, ई-टोकन व्यवस्था से खाद वितरण को स्थगित करने के साथ समीक्षा करने के निर्णय की जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने किसानों के धरना समाप्त करने की पुष्टि की। वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी ने इसे किसानों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा किसानों के साथ थे, हैं और रहेंगे।

बुधवार को किसानों और पुलिस बल के बीच दिन भर जोर-आजमाइश चलती रही। दिन में किसानों ने कुर्ते और शर्ट उताकर प्रदर्शन किया। शाम होते-होते किसान फिर शहर में घुसने का प्रयास करने लगे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा और आसपास के मार्गों पर सुरक्षा घेरा बनाया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 7 =

Back to top button