hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

स्टूडेंट्स को रेलवे का बड़ा तोहफा

नीट एग्जाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, भोपाल और मुंबई जाना होगा आसान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियो की अतिरिक्त भीड़ एवं नीट परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल-रतलाम एवं डॉ. अंबेडकर नगर (महू)-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इंदौर-भोपाल स्पेशल, 20 जून को इंदौर से 11.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर एवं सीहोर होते हुए उसी दिन शाम सात बजे भोपाल पहुंचेगी

वहीं, भोपाल-रतलाम स्पेशल, 20 जून को भोपाल से सात बजकर 40 मिनट बजे चलकर रतलाम मंडल के सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा होते हुए अगले दिन रतलाम स्टेशन पर रात 12 बजकर 55 मिनट बजे पहुंचेगी। डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 19 जून को डॉ. अंबेडकर नगर से रात 11 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम एवं दाहोद होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − four =

Back to top button