hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंभोपाल
Trending

ट्विशा शर्मा मर्डर केस:पति समर्थ सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें… जब्त होगा पासपोर्ट, लुकआउट सर्कुलर जारी

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और पेशे से वकील समर्थ सिंह की मुश्किलें अब बेहद बढ़ने वाली हैं। पुलिस ने आरोपी को देश से बाहर भागने से रोकने के लिए उसका पासपोर्ट जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (Lookout Circular) भी जारी किया जा रहा है। ताकि वह किसी भी एयरपोर्ट या अंतरराष्ट्रीय सीमा से देश छोड़कर न भाग सके। इसके अलावा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया है।

कोर्ट ने आरोपी पति की जमानत याचिका को किया खारिज

एक तरफ जहां पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कानूनी मोर्चे पर भी आरोपी को बड़ा झटका लगा है। जिला अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समर्थ सिंह द्वारा दायर की गई जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने घटनास्थल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे आरोपी की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

शव लेने से परिजनों ने किया था इनकार

इस बीच, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी न्याय की मांग को लेकर मृतका ट्विशा के स्वजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। वह आरोपी सास गिरिबाला सिंह (सेवानिवृत्त जज) को मिली अग्रिम जमानत से बेहद नाराज हैं। स्वजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री निवास के सामने कड़ा प्रदर्शन भी किया। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर की किसी निष्पक्ष केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और दिल्ली एम्स (AIIMS) में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − twelve =

Back to top button