hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

INDIGO में सफर करना होगा महंगा; बैगेज चार्ज से लेकर बच्चों तक का बढ़ा किराया

अगर आप या आपकी फैमली का कहीं बाहार फ्लाइट से जाने का मन था तो अब आपको बजट और बढ़ानी पड़ेगी। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया हैं। इंडिगो एयरलाइन ने अपनी कुछ जरूरी सेवाओं के लिए शुल्कों में इजाफा कर दिया हैं।

Infant चार्ज हुआ महंगा
पहले 2 साल से कम उम्र के बच्चों को चार्ज 2,000 रुपए था, चूंकि वो बच्चे अलग से सीट नहीं लेते तो इतना भी चार्ज काफी था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया हैं। ‘इन्फेंट चार्ज’ को 2,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया गया है, यानी अब यात्रियों को 1,000 रुपए ज्यादा देने होंगे।

IndiGo के नियम के मुताबिक तीन दिन से ज्यादा और दो साल तक की उम्र के बच्चों को infant माना जाता हैं और infant के लिए अलग सीट बुक नहीं की जा सकती हैं।
अकेले ट्रेवल करने वाले बच्चे के लिए बढ़ी चार्ज
इसके साथ ही indigo ने 5 से 12 साल के बच्चे यानी जो बिना अपने माता पिता या किसी बड़े व्यक्ति के यात्रा करते है उनके लिए भी शुल्क बढ़ा दी हैं। ये शुल्क 5,000 रुपए से बढ़कर 5,999 रुपए हो गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + seventeen =

Back to top button