hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरभोपालमध्यप्रदेश

दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने आरोपी पर लगातार प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायसेन/ मंडीदीप। मंडीदीप के वार्ड-10 खेल ग्राउंड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार प्रकरण के आरोपी पर लगातार प्रताड़ित करने, गाली-गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने सितंबर 2025 में अपने पड़ोस में रहने वाले अंकुर कहार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो वर्तमान में जमानत पर है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि पिछले करीब दो माह से आरोपी उसे परेशान कर रहा है। वह अक्सर खेल ग्राउंड के गेट के पास खड़ा होकर उसे देखकर अश्लील और अभद्र गालियां देता है तथा जान से मारने के इशारे करता है।

 

शिकायत के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे भी आरोपी ने उसे देखकर गाली-गलौज की। घटना के समय आसपास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद महिला ने अपने पति को मोबाइल पर सूचना दी और उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 12 =

Back to top button