
राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के मुक्तिधाम चौक मेन रोड पर स्थित गुरु गोविंद सिंह मंगलम भवन के पास संचालित ओयो होटल के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्यवाई किया है। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के सख्त निर्देशों के बाद यश ब्रदर्स द गोल्डन स्टे नामक इस होटल को सील कर दिया गया है। होटल के साझेदार (पार्टनर) पूरन सिंह और नागेश्वर यादव हैं, जबकि इसके मालिक श्रद्धेय गुप्ता हैं। प्रशासन को इस होटल के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह औचक कार्रवाई की गई है।
आसपास के रहवासियों द्वारा इस होटल में लंबे समय से असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। इन शिकायतों को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया और आयुक्त के आदेशानुसार राजस्व तथा प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर होटल को ताला लगा दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में भी हड़कंप मच गया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब बिलासपुर प्रशासन ने ओयो होटलों पर इस तरह का शिकंजा कसा है। इससे पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों जैसे सिविल लाइन, सरकंडा और कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई ओयो होटलों पर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण कर सील करने की बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन की इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
स्थानीय नागरिकों और आसपास के रहवासियों द्वारा इस होटल में लंबे समय से असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त के निर्देश पर राजस्व और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई करते हुए होटल को ताला लगा दिया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में भी हड़कंप मच गया है।





