hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उदयपुरराजस्थान

अजमेर के सरकारी स्कूल में छात्राओं से आपत्तिजनक चैट और छेड़छाड़

एक शिक्षक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | अजमेर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं से आपत्तिजनक मोबाइल मैसेज भेजने और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं इस मामले में शामिल दूसरा शिक्षक अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि स्कूल की दो छात्राओं ने अपने परिजनों को बताया था कि स्कूल के दो शिक्षक उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। इसके बाद 24 जुलाई को परिजन छात्राओं को लेकर स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की। वहीं संबंधित थाने में भी दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जांच के दौरान एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश लगातार जारी है और जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले से जुड़े सभी सबूतों और बयानों की भी जांच की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि छात्राओं ने पहले ही स्कूल की प्राचार्य को पूरी घटना बता दी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों छात्राओं को डांटकर वापस भेज दिया। बाद में जब परिजन स्कूल पहुंचे और विरोध जताया तो छात्राओं और दोनों शिक्षकों के मोबाइल की जांच की गई। इसके बाद मामले की पुष्टि हुई और पूरी रिपोर्ट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त निदेशक महावीर प्रसाद शर्मा ने दोनों आरोपित शिक्षकों को निलंबित कर दिया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने और समय रहते कार्रवाई नहीं करने के आरोप में महिला प्राचार्य को भी निलंबित कर दिया गया। अब पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 3 =

Back to top button