hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंमध्यप्रदेश
Trending

इंदौर में बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जा रही 10 हजार अबॉर्शन किट जब्त

गुरुवार को औषधि विभाग की टीम ने धारकोठी में एक घर में गोडाउन बनाकर अवैध रूप से भंडारण की गई दवाएं और गर्भपात किट जब्त की। धारकोठी में क्वालिटी फार्मा के पते पर निरीक्षण करने पहुंची टीम को जांच के दौरान मौके पर दुकान संचालित होती नहीं मिली।

यहां घर में अवैध रूप से बनाया गया गोडाउन मिला, जहां से करीब 10 हजार गर्भपात किट जब्त की गईं। औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने गर्भपात की दवाइयों के बिल प्रस्तुत नहीं किए।

इससे स्पष्ट हुआ कि घर में गोडाउन बनाकर दवाओं का बिना लाइसेंस भंडारण किया जा रहा था। विभाग ने स्टाक जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस घर में अवैध रूप से दवाएं मिलीं, वह जावेद खान और अजय सवडतकर के नाम से पाया गया। गोदाम का लाइसेंस और विक्रय रिकॉर्ड नहीं मिला। दोनों लंबे समय से बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं बेच रहे थे।

जब्त की गई अवैध गर्भपात किट और सिडेनफिल साइट्रेट दवा की कुल कीमत 52 लाख से अधिक है। विभाग ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक योगेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता और सारिका अग्रवाल की टीम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Back to top button