hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरें

खीरा कब खाना चाहिए दिन में या रात में?

गर्मियों में खीरा ज्यादातर लोगों की डाइट में शामिल होता है। खीरा एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग अमूमन लोग सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। रोजाना खीरा खाने से शरीर को कई जबरदस्त लाभ हो सकते हैं।

लेकिन इससे क्या-क्या समस्या हो सकती है और इसे खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये भी जानना बेहद जरूरी है। साथ ही, खीरा खाने का बेस्ट टाइम क्या है यानी किस समय खीरा खाने से आपको सबसे ज्यादा फायदे मिलेंगे, इसकी जानकारी यहां दी गई है।

खीरा खाने के बेमिसाल फायदे

हाइड्रेशन – खीरा आपकी बॉडी को हाइड्रेट करने का काम करता है क्योंकि इसके अंदर 95% पानी पाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मी में बॉडी में पानी की कमी नहीं होती, लू नहीं लगती और टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

डाइजेशन – आयुर्वेदिक प्रिंसिपल्स के हिसाब से यह पित्त को शांत करता है, जिससे एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होती है। इसमें फाइबर की अधिकता होने के कारण यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।

हार्ट हेल्थ – खीरे के अंदर पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करता है और ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखता है।

वेट लॉस और डायबिटीज – वजन घटाने वालों के लिए खीरा वरदान है क्योंकि इसमें कैलोरीज न के बराबर होती हैं और इसे खाने से पेट भरा महसूस होता है। डायबिटिक पेशेंट के लिए भी यह बेहतरीन है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और लोड बहुत कम होता है।

सावधानियां और संभावित नुकसान

खीरा वैसे तो पूरी तरह से सेफ होता है, लेकिन कुछ लोगों को प्रिकॉशन लेने की जरूरत है। कई लोगों को इसे खाने से एलर्जी हो सकती है, जिससे शरीर में दाने, खुजली या सूजन आ सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक, खीरा खाने से कुछ लोगों में वात और कफ दोष बढ़ जाता है।

इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सुस्ती, जुकाम-खांसी की शिकायत हो सकती है और डाइजेशन कमजोर हो सकता है। ऐसे लोग जिनकी वात या कफ प्रवृत्ति है, उन्हें खीरा अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

खीरा खाने का सही समय

आयुर्वेद के मुताबिक खीरा कभी भी आपको रात में नहीं खाना चाहिए। खीरा हमेशा दिन में ही खाना चाहिए। खीरा खाने के लिए बेस्ट टाइम की बात करें तो सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक का समय सबसे अच्छा होता है। क्योंकि इस दौरान हमारी ‘डाइजेस्टिव फायर’ (जठराग्नि) अपने पीक पर होती है और इस समय इसे खाने से स्वास्थ्य समस्याएं होने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + twenty =

Back to top button