hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश
Trending

तेज रफ्तार इनोवा ने 5 को रौंदा, एक बुजुर्ग गंभीर: चालक 200 फीट तक घसीटते ले गया

इंदौर के राऊ इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार इनोवा ने चार दोपहिया वाहन और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। टक्कर के बाद इनोवा चालक घायलों को करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ले गया। सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया है।

श्रमिक कॉलोनी के पास हादसा

राऊ पुलिस के मुताबिक, हादसा श्रमिक कॉलोनी के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार इनोवा ने पहले एक एक्टिवा और फिर तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

एसीपी मौके पर पहुंचीं, घायलों को अस्पताल भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना पहुंचीं। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने एफआरवी की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया।

इनोवा जब्त, ड्राइवर हिरासत में

पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया है। ड्राइवर को राऊ थाने ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 9 =

Back to top button