hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

होटल बुकिंग के नाम पर महिला से 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी

मदद के लिए गूगल पर खोजा कस्टमर केयर नंबर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। जनकगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने अगोडा कंपनी का कर्मचारी बनकर महिला से बात की। इसके बाद 1.90 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में महिला द्वारा साइबर हेल्पलाइन में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने मूल एफआईआर दर्ज की।

जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सात भाई की गोठ में रहने वाली मीनाक्षी नाफड़े को नैनीताल घूमने जाना था। उन्होंने अगोडा मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये नैनीताल में कमरे बुक करने की प्रक्रिया शुरू की। पांच जून की रात इस एप के जरिये होटल बुक किया था। वह बुकिंग में अपनी बेटी का नाम जोड़ना भूल गई थीं। इसलिए युक्ति ने अपनी बेटी का नाम जुड़वाने के लिए कस्टमर केयर में कॉल किया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eight =

Back to top button